सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं की पहल, महाशय हंसराज अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (19/09/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को दनकौर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाशय हंसराज अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में किया गया। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को दनकौर स्थित द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाज के जरूरतमंद और विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।