6-8 घंटे Screen Time और कम Sleep का Brain पर असर, Dr. Sulakshna Dahiya ने दी जरूरी सलाह
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/09/2026): ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में Neurologist Specialist Dr. Sulakshna Dahiya ने युवाओं में बढ़ते Screen Time, कम नींद, Migraine, Seizure और Attention से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में Screen Time लोगों की दिनचर्या का बड़ा हिस्सा बन गया है।
Dr. Sulakshna Dahiya के मुताबिक जो लोग काम के कारण लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें हर 1 से 2 घंटे में कम से कम 5 मिनट के लिए आंखें बंद करके आराम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक स्क्रीन देखना Migraine को Trigger कर सकता है।
उन्होंने नींद को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार आज कई लोगों की नींद घटकर 5 से 6 घंटे रह गई है। नींद की कमी Migraine और Epilepsy यानी Seizure वाले मरीजों में समस्या को Trigger कर सकती है। उन्होंने रात में सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी।
Dr. Sulakshna Dahiya ने Reels और लगातार Short Videos देखने से Attention और Concentration पर पड़ने वाले असर की भी बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं में ध्यान केंद्रित करने की परेशानी को लेकर मरीज OPD में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि Lifestyle, Sleep, Diet, Concentration और Screen Time एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इन सभी पर ध्यान देना जरूरी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।