पढ़ाई और शोध में AI के उपयोग पर ITS डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/09/2026): आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में शिक्षण, अध्ययन और शोध कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग को लेकर 15 से 16 सितंबर 2026 तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अकादमिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ती एआई तकनीक की उपयोगिता को समझा।

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को एआई के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराने के साथ-साथ इसे अध्ययन, अध्यापन और शोध कार्यों में जिम्मेदारी एवं प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत राज सिंह खुराना ने प्रतिभागियों को अकादमिक क्षेत्र में एआई की बढ़ती भूमिका, संभावनाओं और उपयोग के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ChatGPT, Gemini और Claude जैसे एआई चैटबॉट्स के बारे में विस्तार से बताया तथा शिक्षण एवं शोध प्रक्रिया में इनके व्यावहारिक इस्तेमाल को समझाया।

कार्यशाला की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को केवल एआई से संबंधित सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि विभिन्न एआई टूल्स के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से जानकारी जुटाने, अध्ययन सामग्री तैयार करने और अकादमिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के तरीकों को समझा।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने कहा कि एआई वर्तमान समय में शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा शिक्षा में एआई का उचित और जिम्मेदार उपयोग शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए सीखने और अध्यापन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ शोध कार्यों में भी नवाचार को बढ़ावा दे सकता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई तकनीक को अपनाते समय उसके जिम्मेदार और संतुलित उपयोग पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है, ताकि एआई मानव क्षमता का सहयोगी बनकर शिक्षा और शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में योगदान दे सके।

कार्यशाला के सफल आयोजन पर संस्थान के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ उन्हें अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यों में प्रभावी ढंग से अपनाने के लिए तैयार करती हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य मानव क्षमता को मजबूत करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना होना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी बदलावों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।