Noida News (16/09/2026): नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को विस्तार देने की तैयारी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीनों क्षेत्रों में 225 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। सीईओ कृष्णा करुणेश के मुताबिक, इनमें 25 बसें नोएडा में संचालित होंगी, जबकि 100 बसें यूपीएसआरटीसी और 100 बसें जीसीसी मॉडल के तहत चलेंगी। कुल नई बसों में से 200 बसों का संचालन गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा।
फिलहाल तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में 100 ई-बसें संचालित हो रही हैं। 15 जून 2026 से शुरू हुई सेवा के तहत नोएडा में 50, ग्रेटर नोएडा में 25 और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें चल रही हैं। नोएडा में अभी पांच प्रमुख रूटों पर सेवा उपलब्ध है, जिनमें बॉटेनिकल गार्डन से परीचौक, जेवर एयरपोर्ट, सूरजपुर, गाजियाबाद और आनंद विहार बस स्टेशन के रूट शामिल हैं।
ई-बस सेवा को यात्रियों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जुलाई में करीब 1.50 लाख यात्रियों ने सफर किया था, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3.40 लाख हो गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ बस सेवा से होने वाली आय में भी करीब दो गुना वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद अब नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी की जा रही है।
नए रूट तय करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक गांवों और सेक्टरों को सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है। इसके अलावा नोएडा में ई-बसों के लिए नए बस स्टैंड विकसित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। प्राधिकरण ने इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया है और चयनित स्थानों पर जल्द बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए 1800-180-2877 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।