Noida Authority में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 2 घंटे तक चली बैठक, राकेश टिकैत रहे मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (16/09/2026): नोएडा के सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने के बीच राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ प्राधिकरण पहुंचे। अधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की।
राकेश टिकैत सैकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राधिकरण परिसर में ट्रैक्टर के साथ पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर यह पहला धरना है। उन्होंने यह भी कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ हुई बैठक करीब दो घंटे तक चली। इसमें किसानों के 17 सूत्रीय मांगपत्र पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक का संचालन भाकियू गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। प्राधिकरण की ओर से एसीईओ पुष्पराज सिंह, ओएसडी क्रांति शेखर, ओएसडी हर्षिता तिवारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आंदोलन को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्णय लेते समय नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जुड़े किसानों की समस्याओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।