भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश का भव्य स्वागत, बोले- मजबूत हुई देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/09/2026): भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश के सम्मान में रविवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने जय प्रकाश का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के चलते विकास को गति मिली है और देश तथा प्रदेश की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।
जय प्रकाश ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून का राज सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित यह सम्मान समारोह उनके लिए बेहद विशेष है और इसे उन्होंने अपने लिए आशीर्वाद के समान बताया।

तेजपाल नागर ने जय प्रकाश के राजनीतिक संघर्ष को सराहा
कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जय प्रकाश के लंबे राजनीतिक संघर्ष और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते जय प्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
रणजीत पहलवान और एवरेडी औद्योगिक ग्रुप ने किया आयोजन
स्वागत समारोह का आयोजन रणजीत पहलवान और एवरेडी औद्योगिक ग्रुप की ओर से किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जीतू भाटी, सुमित भाटी, अजय भाटी, अमित भाटी, वनीश प्रधान, बृजेश भाटी, परीक्षित नागर, पवन भाटी, अमन शर्मा और मानसिंह मास्टर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।