New Delhi News (14 September 2026): मुनक नहर पर प्रेमबाड़ी पुल के पास चल रहे सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भव्य छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि छठ महापर्व से पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि छठ महापर्व से पहले मुनक नहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप तैयार किया जाए। नहर की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। भव्य छठ घाट के निर्माण से श्रद्धालुओं को पूजा और अर्घ्य देने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।
इस अवसर पर कहा गया कि जो मुनक नहर कभी उपेक्षा की तस्वीर मानी जाती थी, वह अब आस्था, व्यवस्था और विकास के नए स्वरूप में बदल रही है। इस बदलाव को ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प से जोड़ते हुए छठ महापर्व से पहले सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।