येलो लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित, राजीव चौक-पटेल चौक के बीच देरी से आ रही Delhi Metro

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 September 2026): दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार को सिग्नलिंग से जुड़ी समस्या के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। यात्रियों को इस रूट पर सफर के दौरान अतिरिक्त समय लग सकता है।

डीएमआरसी ने बताया कि समस्या सिर्फ येलो लाइन के राजीव चौक-पटेल चौक सेक्शन तक सीमित है, जबकि बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। तकनीकी टीम सिग्नलिंग समस्या को दूर करने में जुटी है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।