गणेश चतुर्थी पर ImpactRise Foundation ने बच्चों को शिक्षा किट और घरेलू सहायकों को मल्टीविटामिन वितरित किए
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/09/2026): गणेश चतुर्थी के अवसर पर ImpactRise Foundation ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की। फाउंडेशन की ओर से आयोजित “A Gift of Education This Ganesh Chaturthi” अभियान के तहत घरेलू सहायकों के 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शैक्षणिक किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं, घरेलू सहायकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मल्टीविटामिन टैबलेट्स भी वितरित की गईं।
ImpactRise Foundation की अध्यक्ष कविता कुमार राजेश ने कहा, “गणेश चतुर्थी हमें ज्ञान, करुणा और सेवा का संदेश देती है। इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक साधन और प्रोत्साहन मिले तथा हमारे घरेलू सहायकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए।”

फाउंडेशन की महासचिव अंकही दासगुप्ता ने कहा, “हर बच्चे को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। एक छोटी-सी पहल भी किसी बच्चे के भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकती है। हमारा प्रयास ऐसे ही सार्थक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।” कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी सुजीत दासगुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव और श्रुति गुप्ता सहित कई निवासी स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के आयोजन और वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
ImpactRise Foundation ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासी स्वयंसेवकों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के अनुसार, इस पहल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामुदायिक सहभागिता के महत्व का संदेश देने का प्रयास किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।