Greater Noida News (13/09/2026): गौतमबुद्ध नगर विकास समिति का वार्षिक उत्सव यथार्थ अस्पताल के सभागार में सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और नागरिक सहभागिता के बीच आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, एओए प्रतिनिधियों और नागरिक हितों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया गया।
समारोह में शहर के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, गजाजन माली और शूटर संगीता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके अलावा नोवारा के अध्यक्ष रंजन तोमर, महासचिव पुनीत, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, महिला उन्नति के अध्यक्ष राहुल यादव और अनिल भाटी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
नारी प्रगति संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्यागी, वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, ईएमसीटी की शिक्षा निदेशक सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा सिंह और दीपा देवी ने भी समारोह में सहभागिता की। नेकी का डब्बा फाउंडेशन के निदेशक गिरिश शुक्ला तथा प्रेरक वक्ता एवं सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बनाया।
समारोह में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की ओर से ममता सिंह एवं रविंद्रनाथ जी, विकास त्रिपाठी, दीप आलोक, ओ.पी. किराड़, आरएसएस से देवेंद्र एवं प्रमित मिश्रा, सीएचसी बिसरख से अरविंद चौधरी तथा सिंगल स्टेप से मोहित यादव समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
समाज सेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े हरिप्रकाश नूनीयाल, संजीव पुंडीर, अतुल गैरोला, धीरज माहेश्वरी, नितिन शर्मा, डॉ. पी.एस. चौहान और आशीष गुप्ता भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने शहर में नागरिक सहभागिता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान की।
एओए प्रतिनिधियों की भी रही सक्रिय भागीदारी
वार्षिक उत्सव में शहर की विभिन्न सोसायटियों के एओए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सेवियर ग्रीन आर्च एओए के अध्यक्ष नमित रंजन के साथ चित्रित जैन और उमेश राजन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, एओए एरिहंत एम्बर की ओर से आशुतोष श्रीवास्तव और पल्लव सक्सेना ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर एओए और नागरिक संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे संगठनों और नागरिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद तथा समन्वय को बढ़ावा मिलता है।
शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और समाजसेवियों ने गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न संस्थाओं का एक मंच पर आना सकारात्मक पहल है। अतिथियों ने समिति द्वारा नागरिक सुविधाओं, सामाजिक सरोकारों और शहर के विकास से संबंधित विषयों को लगातार उठाए जाने की प्रशंसा की।
समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने सभी अतिथियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर के विकास से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाना और नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाना है।

उन्होंने कहा कि समिति की ओर से मेट्रो, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ पेयजल, वेंडर जोन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर प्रभावी काम के लिए नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों के बीच सहयोग आवश्यक है।
रश्मि पांडेय ने कहा कि वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति समिति के लिए सम्मान और उत्साह का विषय है। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में समय देने और अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमा प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
टीम के सहयोग को बताया सफलता का आधार
समिति की अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि किसी भी संस्था की उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं होती। इसके पीछे पूरी टीम की मेहनत, जिम्मेदारी और आपसी सहयोग महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने समिति के महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों और सभी सदस्यों के प्रति विशेष आभार जताया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाईं।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ साथी व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति महसूस हुई, लेकिन वे समिति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ देखा जाता है।
यथार्थ अस्पताल के सहयोग के लिए जताया आभार
वार्षिक उत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए समिति की ओर से यथार्थ अस्पताल प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समिति ने अस्पताल के मार्केटिंग हेड विनीत गुलाटी, मार्केटिंग मैनेजर लव कुश तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण यादव को सभागार उपलब्ध कराने और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा के विकास और नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाए तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिक प्रतिनिधियों के सहयोग से शहर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाए।
समिति के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारियां
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में अध्यक्ष रश्मि पांडेय, महासचिव आदित्य अवस्थी, सचिव अनूप सोनी, उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत, उपाध्यक्ष मंजुल यादव, विक्रम सेठी, नमित रंजन, प्रदीप बंसल, रजनी शंकरन, अरुण सारस्वत, अरुण चौधरी, अनिकेत, धर्मेंद्र, हर्ष मणि और मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह का मंच संचालन सिद्धार्थ शुक्ला, सिम्मी और ध्रुवी ने किया। उनके प्रभावी एवं उत्साहपूर्ण संचालन से कार्यक्रम में निरंतर ऊर्जा बनी रही और विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के समापन पर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं, एओए प्रतिनिधियों, यथार्थ अस्पताल प्रबंधन और समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने भविष्य में भी शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।