दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा कदम, कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच होगी हाईटेक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13 September 2026): दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण के समाधान पर काम करते हुए सरकार ने व्यवस्था में एक बड़ी कमी की पहचान की। उनके मुताबिक, कमर्शियल वाहनों को पुराने तकनीक वाले केंद्रों से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल रहे थे, जबकि निजी वाहनों के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर बने बूथों से प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे थे। सरकार ने इसी व्यवस्था को मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के हर प्रदूषण जांच केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा और वहां कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि जांच प्रक्रिया की बेहतर निगरानी हो सके। वहीं कमर्शियल वाहनों की जांच के लिए तेखंड और नंद नगरी में अत्याधुनिक Automated Testing Stations खोले गए हैं। दोनों केंद्रों में आधुनिक तकनीक के जरिए वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी और प्रत्येक स्टेशन की क्षमता हर साल करीब 72 हजार वाहनों की जांच करने की है।
सरकार के मुताबिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केवल एक स्तर पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि इसके लिए 360 डिग्री रणनीति अपनानी होगी। इसी दिशा में प्रदूषण जांच केंद्रों की निगरानी से लेकर कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच तक पूरी व्यवस्था को तकनीक से मजबूत किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य जांच प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी और निगरानी व्यवस्था को ज्यादा मजबूत बनाना है, ताकि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर प्रभावी तरीके से नजर रखी जा सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के समाधान के लिए सरकार अलग-अलग स्तरों पर काम कर रही है और सभी प्रयासों को एक साथ जोड़कर इसका समाधान तलाशा जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा, “प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए हम मिलकर काम करेंगे। दिल्ली यह लड़ाई जीतेगी।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।