Greater Noida News (13/09/2026): कुलेसरा की श्रीराम कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोर शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले कुछ दोस्तों के बुलाने पर उनके घर गया था। कुछ देर बाद वह कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। उसके पिता रणजीत सिंह का आरोप है कि दोस्तों ने मोबाइल चोरी के शक में सूरज को घर बुलाया था। उनका आरोप है कि कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी जान ले ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किशोर के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद जिन दोस्तों पर आरोप लगाया जा रहा है, वे अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।