Noida News (12/09/2026): नोएडा में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शहर में मथुरा की यमुना नदी की मिट्टी से बनी ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कोलकाता से आए मूर्तिकार पिछले करीब 2-3 महीने से अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं।
मूर्तिकारों के मुताबिक, इस बार 150 से अधिक गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इनमें 1 फीट से लेकर 5 और 10 फीट तक की प्रतिमाएं शामिल हैं। करीब 45 प्रतिमाओं को बड़े और आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। एक प्रतिमा को आकार देने में लगभग पांच दिन लगते हैं, जिसके बाद रंग-रोगन, कपड़े, आभूषण और सजावट का काम किया जाता है। प्रतिमाओं की कीमत 700 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक रखी गई है।
इस बार गणपति की प्रतिमाओं को अलग-अलग थीम और मुद्राओं में तैयार किया गया है। इनमें लालबाग के राजा, भगवान शिव की गोद में बाल गणेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वरूप और अघोरी रूप में भगवान शिव से जुड़े गणेश की प्रतिमाएं शामिल हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि नोएडा की मिट्टी में गंदगी अधिक होने के कारण प्रतिमाएं बनाने में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।
ईको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाने के लिए सबसे पहले लकड़ी और घास-फूस से ढांचा तैयार किया जाता है। इसके बाद उस पर मथुरा की यमुना की मिट्टी के साथ चिकनी मिट्टी, जौ, भूसा और अन्य प्राकृतिक सामग्री की परतें लगाई जाती हैं। कई चरणों में आकार देने के बाद प्रतिमा को सुखाया जाता है और फिर रंग-रोगन व शृंगार कर अंतिम रूप दिया जाता है।
नोएडा और गाजियाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी इन प्रतिमाओं की बुकिंग की गई है। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी, जबकि 13 सितंबर से श्रद्धालु प्रतिमाओं को घरों, मंदिरों, कॉलोनियों और पंडालों में ले जाकर स्थापना की तैयारी शुरू करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।