ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में उल्लू बना बवाल, 3 दिन में 4-5 लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (12/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से एक उल्लू के हमलों से निवासी परेशान हैं। लोगों के मुताबिक, अब तक करीब 4-5 लोगों पर उल्लू हमला कर चुका है। अचानक होने वाली घटनाओं के कारण शाम और रात के समय सोसाइटी में लोगों के बीच डर का माहौल है।

निवासियों का कहना है कि पार्किंग, लॉबी या परिसर से गुजरते समय उल्लू अचानक ऊपर से आकर लोगों पर झपटता है। वह सिर और शरीर पर चोंच से वार करता है। हमले इतने अचानक होते हैं कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता। इसके चलते कई लोगों को चोटें आई हैं।

सोसाइटी निवासी बिजॉय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह ऑफिस से लौटे थे। कार पार्क करने के बाद फ्लैट की ओर जाते समय उल्लू ने पीछे से उनके सिर पर हमला कर दिया। कुछ समझ पाते, उससे पहले उसने दोबारा वार किया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इंजेक्शन और टेटनेस का टीका लगाया गया।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद निवासी अब रात में अकेले परिसर में निकलने से बच रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी अकेले बाहर भेजने से लोग परहेज कर रहे हैं। निवासियों ने वन विभाग को मामले की शिकायत देकर उल्लू को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग जल्द कार्रवाई कर उल्लू को सोसाइटी परिसर से सुरक्षित निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े, ताकि आगे किसी अन्य निवासी पर हमला न हो और लोगों में बना डर भी खत्म हो सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।