Noida News (12/09/2026): नोएडा में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में 37 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस सीजन में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 365 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि ज्यादातर संक्रमितों का उपचार घर पर ही चल रहा है।
एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल किसी अन्य मरीज की हालत गंभीर नहीं है। मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 30 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की है। तीन अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 बेड हैं। इनमें से एक वार्ड में आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में स्वाइन फ्लू के मरीज अधिक सामने आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए करीब 1000 टैमीफ्लू गोलियों का स्टॉक मौजूद है। डॉक्टर मरीज के लक्षण और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर ही दवा देने का निर्णय ले रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के अलावा निजी लैब को संक्रमित मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि मरीजों का डेटा मिलने से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार उपचार की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।