दिल्ली की 3 विश्व धरोहरों पर BRICS सम्मेलन को लेकर अलर्ट, आ सकते है पुतिन– जिनपिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 September 2026): राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS सम्मेलन के बीच विदेशी मेहमानों के संभावित ऐतिहासिक स्मारक भ्रमण को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और लाल किला समेत दिल्ली की तीन विश्व धरोहरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि BRICS सम्मेलन में शामिल कौन-कौन से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष इन ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करेंगे। संभावित दौरे को देखते हुए ASI को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी विशिष्ट विदेशी मेहमान के स्मारक पर पहुंचने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले से समीक्षा की जा रही है।

फिलहाल कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और लाल किला आम पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं और सामान्य दिनों की तरह पर्यटक इनका भ्रमण कर सकते हैं। लेकिन यदि किसी विदेशी मेहमान का दौरा तय होता है तो सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आम पर्यटकों की आवाजाही रोकी जा सकती है। ASI को संभावित दौरे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।