“5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करें” नोएडा में बैंक अधिकारियों ने उठाई मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (12/09/2026): सरकारी बैंकों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नोएडा में बैंक अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) नोएडा रीजन की ओर से कैनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।
प्रदर्शन में करीब 50 से 60 बैंक अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र सरकार से बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। प्रदर्शन का नेतृत्व सीबीओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सहायक महासचिव अमित चौधरी, क्षेत्रीय सचिव रॉबिन सिंह और रजनीश पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।
बैंक अधिकारियों ने मांग की कि सरकारी बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा सभी कैडर के कर्मचारियों को समान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि (PLI) देने और अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग भी रखी गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बैंक अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक अधिकारी और कर्मचारी प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा में भी बैंक अधिकारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।