नोएडा में यूपी पुलिस की खेल प्रतियोगिता का आगाज, मैदान में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (11/09/2026): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल और सेपक टकरा के पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में गोरखपुर जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-1 से मात दी।

सेपक टकरा पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने बरेली जोन को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में पीएसी मध्य जोन ने आगरा जोन को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं महिला वर्ग के सेपक टकरा मुकाबलों में लखनऊ और बरेली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ जोन ने वाराणसी जोन को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बरेली जोन ने कानपुर जोन को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जोन और पीएसी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।