2027 के चुनावी रण की तैयारी में भाजपा, दनकौर मंडल बैठक में बनी रणनीति

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (11/09/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। गुरुवार शाम तेजवीर प्रधान के आवास पर हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों और प्रस्तावित सेक्टर संयोजक सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने की, जबकि संचालन अमित नागर ने किया। जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सेक्टर संयोजक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजकों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर अभी से क्षेत्र में सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर पर मजबूत करने के साथ सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार और महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर बताया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और हरिदत्त शर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, सुमित शर्मा, नवीन पंडित, दीपक कौशिक, श्रीपाल प्रजापति, सुरेश रावत और वेदपाल कौशिक ने भी बैठक में भाग लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।