2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गौतमबुद्ध नगर में EVM-VVPAT की FLC शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (11/09/2026): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर गौतमबुद्धनगर में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिले में EVM और VVPAT की First Level Checking (FLC) शुरू कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM और VVPAT की जांच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनियों के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में किया जाता है। FLC में सफल पाई जाने वाली EVM और VVPAT का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाता है। गौतमबुद्ध नगर में यह प्रक्रिया 2 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस, कलक्ट्रेट कंपाउंड, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में निर्धारित की गई है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है। वहीं, जिले में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से भी अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को FLC प्रक्रिया के अवलोकन के लिए भेजने का अनुरोध किया गया है। चुनाव से पहले EVM-VVPAT की यह जांच प्रक्रिया चुनावी मशीनों की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।