ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत की तैयारी तेज, गांव अट्टा गुजरान में हुई बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/09/2026): किसानों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर 14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गांव अट्टा गुजरान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत से जोड़ने और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरणों से समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। नेताओं के अनुसार, कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन पहले दिया गया था, लेकिन अब तक उन पर ठोस प्रगति नहीं हुई है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
बैठक में तय किया गया कि 14 सितंबर को तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ संयुक्त रूप से महापंचायत की जाएगी। इसमें किसानों की करीब 10 प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा। महापंचायत के दौरान मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा और प्राधिकरणों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
किसान नेताओं ने कहा कि अब मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी है। बैठक के दौरान आसपास के गांवों के किसानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति अपनाई जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।