दादरी में 4 लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/09/2026): दादरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के करीब 20 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के आधार पर टीम ने एनटीपीसी कट दादरी के पास कार्रवाई की। मौके से शिवकुमार और रामकुमार को पकड़ा गया। दोनों वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित अच्छेजा गांव में रह रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से पटाखों के अलावा एक महेन्द्रा बोलेरो पिकअप भी बरामद की। इसी वाहन का इस्तेमाल पटाखों को ले जाने में किया जा रहा था। बरामद वाहन का नंबर UP16LT7840 है। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मामला मु0अ0सं0 449/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5/9B(1)ख में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार की उम्र करीब 30 वर्ष और रामकुमार की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।