ग्रेटर नोएडा में तीन मौतों से हड़कंप, MBA छात्र समेत दो लोगों ने घर में दी जान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/09/2026): ग्रेटर और सेंट्रल नोएडा में बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक MBA छात्र भी शामिल है। पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों मामलों में मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाले 26 वर्षीय मौर्य पटेल की 22वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वह मेरठ के रहने वाले थे और नोएडा के एक विश्वविद्यालय से MBA कर रहे थे। साथ ही ऑनलाइन काम भी करते थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में परीक्षा पास न कर पाने को लेकर उनके तनाव में होने की बात सामने आई है।
वहीं, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय आकाश की मौत का मामला सामने आया। आकाश मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में उनके भी मानसिक तनाव में होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली आंचल की भी बुधवार सुबह घर में मौत हो गई। वह बिहार के जमुई की रहने वाली थीं और कुछ समय से बीमारी से परेशान थीं। पुलिस के अनुसार, बीमारी के कारण उनके मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। तीनों मामलों में पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।