ग्रेटर नोएडा में चलती स्विफ्ट बनी आग का गोला, युवकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/09/2026): सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में आग दिखाई देते ही उसमें सवार दोनों युवकों ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ा हादसा होने से बच गया।

कार रोकने के बाद युवकों ने आसपास मौजूद पानी की दो बड़ी बोतलों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी सतर्कता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। शुरुआती जानकारी में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस को किसी व्यक्ति की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से कार में आग लगने का एक वीडियो सामने आया था। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।