IBA की पहल से MSME को नई दिशा, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/09/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित IILM University में MSME मंत्रालय, MSME Development & Facilitation Office (DFO), ओखला, नई दिल्ली, Industrial Business Association (IBA), Greater Noida और IILM University के संयुक्त तत्वावधान में “National Workshop on Procurement & Marketing Support (PMS) Scheme” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 150 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और निवेश के क्षेत्र में तेजी से प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उद्यमियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निर्यात को प्राथमिकता देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में MSME मंत्रालय के अधिकारियों और विभिन्न विशेषज्ञों ने उद्यमियों को सरकारी खरीद, GeM Portal, Vendor Registration, Export, MSME योजनाओं और Procurement & Marketing Support Scheme से जुड़ी जानकारी दी।
MSME विभाग की ओर से डॉ. आर. के. भारती, सुनील कुमार और ओ. पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ओ. पी. सिंह ने CGTMSE के तहत बिना कोलेटरल ऋण सुविधा और MSME के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता की जानकारी दी। वहीं NSIC Ltd. के चीफ मैनेजर ऋषि भाटिया ने NSIC की सेवाओं और विपणन सहायता के बारे में जानकारी साझा की।

विशेषज्ञों ने उद्यमियों को निर्यात के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने की संभावनाओं के बारे में भी बताया। इसके अलावा GeM Portal, TreDS, Lean Manufacturing, ZED Certification, Vendor Registration और सरकारी खरीद प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में IOCL और ONGC के Procurement Heads ने भी उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया और Vendor Registration से संबंधित जानकारी दी। IOCL के Procurement Head ने बताया कि कंपनी अपनी कुल खरीद का लगभग 49 प्रतिशत MSME इकाइयों से करती है। इससे MSME उद्यमियों के लिए सरकारी खरीद के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिली।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा। इसमें उद्यमियों ने सरकारी योजनाओं, खरीद प्रक्रिया, निर्यात और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी अपनी व्यावहारिक समस्याएं विशेषज्ञों के सामने रखीं और उनके समाधान प्राप्त किए।

IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने उद्यमियों से GeM Portal पर पंजीकरण, Vendor Registration और सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाने के साथ निर्यात पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
IBA के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि संस्था प्रशासन और उद्यमियों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि IBA का उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का समाधान कराने, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और उद्यमियों को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम करना है।
कार्यक्रम में IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, राजेश खन्ना, सुधीर त्यागी, अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा, अरविंद भाटी, विकास राय, बीरेंद्र रावल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।