सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म और कलाकारों को दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (09/09/2026): फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकार मौजूद रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म की कहानी, विषयवस्तु और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी।

भेंट के दौरान सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों को भी देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों से जुड़ी ऐतिहासिक आध्यात्मिक घटनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म की टीम के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति से प्रेरित कहानी पर आधारित है। फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंगों को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म और इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कम बजट में तैयार की गई ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया जा रहा है। फिल्म की टीम का कहना है कि इसका उद्देश्य बाबा नीब करौरी की आध्यात्मिक विरासत और हनुमान भक्ति को दर्शकों तक पहुंचाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।