प्रमानित फाउंडेशन के शिक्षा सेवा प्रयासों को नई उड़ान, लाइब्रेरी एवं एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 फरवरी 2025): शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित प्रमानित फाउंडेशन एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। 16 फरवरी 2025 को, फाउंडेशन द्वारा प्रमानित चैरिटेबल लाइब्रेरी एंड एजुकेशन सेंटर की नई बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कराला, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

यह चैरिटेबल लाइब्रेरी और एजुकेशन सेंटर, शिक्षा, ज्ञान और सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पित एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य समाज में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।

फाउंडेशन के चेयरमैन बृजेश माथुर ने टेन न्यूज से बातचीत में कहा कि 300 गज के विस्तृत एवं तमाम सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी का उद्घाटन होने जा रहा है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहां छात्र महज ₹300 रुपए के मासिक शुल्क पर अध्ययन कर सकते हैं, ₹150 रुपए के शुल्क पर सिलाई सिखाया जाता है और ₹500 के शुक्ल पर कंप्यूटर की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

यह आयोजन समाज में शिक्षा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जहां ज्ञान का प्रकाश हर व्यक्ति तक पहुंचेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।