नई दिल्ली (15 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन राजधानी को अभी तक अपना नया मुख्यमंत्री नहीं मिला है। जल्द ही मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और इसके साथ ही नई सरकार का गठन भी होगा।
इन 3 नामों पर चर्चा तेज
सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रवेश वर्मा को शामिल नहीं किया है। अब इस रेस में तीन नाम मुख्य रूप से चर्चा में हैं – राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, रोहतास नगर से विधायक जितेंद्र महाजन और शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता। इन्हीं में से किसी एक को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है।
पर्यवेक्षक की नियुक्ति और विधायक दल की बैठक जल्द
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, और जनता भी जल्द फैसले का इंतजार कर रही है। भाजपा के शीर्ष नेता तीनों संभावित नामों पर मंथन कर रहे हैं। जल्द ही पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।