राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए प्रचार वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (08/09/2026): गौतमबुद्धनगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अतुल श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहनों के माध्यम से जनपद के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेम्प्लेट वितरित कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026, द्वितीय शनिवार को सुबह 10 बजे से जनपद मुख्यालय और सभी तहसील न्यायालयों में किया जाएगा।
लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विभिन्न लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इनमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, उत्तराधिकार, दीवानी मामले, एनआई एक्ट, ई-चालान, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, आर्बिट्रेशन और छोटे शमनीय वाद सहित अन्य मामले शामिल हैं।
इसके अलावा सेवा एवं पेंशन संबंधी मामले, श्रम विवाद, बैंक ऋण से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले तथा विद्युत और बीएसएनएल के टेलीफोन बिल से संबंधित प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और संबंधित न्यायालयों से संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ई-मेल dlsa.gbnnoida@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी सोमप्रभा मिश्रा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट वत्सल श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।