दादरी क्षेत्र में होंगे 11.42 करोड़ से विकास कार्य: विधायक तेजपाल नागर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/09/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 11.42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत गांवों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत, नालियों का निर्माण और सुधार, कलवर्ट समेत अन्य सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े काम कराए जाएंगे।

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का चयन किया गया है। शाहदरा गांव में कलवर्ट के पुनर्निर्माण और सीसी रोड की मरम्मत पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा मोहियापुर में गलियों की सीसी सड़क और नालियों की मरम्मत के लिए 98.14 लाख रुपये तथा याकूतपुर में सीसी रोड और नाली सुधार के लिए 64.59 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। दोस्तपुर मंगरौली में पुस्तकालय निर्माण पर 24.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

गढ़ी गांव में बारातघर की मरम्मत के लिए 2.20 करोड़ रुपये, जबकि छपरौली में सीसी रोड और नाली की मरम्मत पर 1.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। छपरौली में बारातघर और आरसीसी नाली निर्माण के लिए भी 1.97 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है।

विधायक ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी है। इसी उद्देश्य से लंबे समय से जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाएं तैयार की गई हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।