300 वर्षों की परंपरा के साक्षी बने MLC घनश्याम ठाकुर, उछाल गांव में 24 घंटे राम नाम धुन संकीर्तन का भव्य समापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Madhubani News (08 सितंबर 2026): जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत उछाल गांव स्थित प्राचीन मालिक लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 24 घंटे राम नाम धुन संकीर्तन का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। महोत्सव के चौथे दिन प्रसिद्ध भजन गायिका अमृता कुमारी एवं उनकी टीम ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में भाग लेकर भगवान के नाम का गुणगान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) घनश्याम ठाकुर ने महोत्सव में शामिल होकर इसे अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 300 वर्षों से चली आ रही यह अनवरत परंपरा सनातन संस्कृति और आस्था का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने मंदिर के पुनरुत्थान एवं विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि रोशन जायसवाल ने कहा कि वे संबंधित सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित कर मंदिर के पुनरुत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं भाजपा नेता कुंदन प्रताप सिंह ने प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव में शामिल होने का संकल्प व्यक्त किया। समाजसेवी एवं उद्यमी अरुण जैन ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर के पुनरुत्थान के लिए सामूहिक संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महोत्सव के मुख्य अतिथि एवं पावन सानिध्य प्रदाता ज्योतिष रत्न गुरुजी डॉ. गौतम ऋषि ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीन शताब्दियों से चली आ रही यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी इसी भव्यता और दिव्यता के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

कार्यक्रम में एडवोकेट ओम प्रकाश सिंह, एडवोकेट राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंह यादव, दिग्गज व्यापारी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह, राजेंद्र झा उपाख्य राजा बाबू, अमरकांत झा, प्रो. विनोद झा, पवन कुमार झा, दिलीप कुमार झा, ललित झा, ललन झा, दीपू कुमार झा, मनोज झा, सुधीर सिंह, सोनफी मंडल, हरिंदर यादव, रामनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।