जेवर में अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, QR कोड से घर बैठे करें आवेदन: विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (06/09/2026): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि लोगों को किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे घर बैठे आसानी से अपना आवेदन कर सकें।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म तैयार किया गया है। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लिंक के जरिए या दिए गए QR कोड को स्कैन करके फॉर्म खोल सकते हैं और करीब आधे से एक मिनट में अपनी जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों को लंबी कतारों और अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज जमा करने की परेशानी से बचाना है। आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति को लेकर भी लोगों को अनावश्यक चिंता न करनी पड़े, इसके लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की जा रही है। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए 94585 79800 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 14 साल बाद जेवर क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह सत्यापित कर लें। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुविधा को लेकर अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में साझा करने की अपील की और कहा कि विधायक के रूप में उनका प्रयास क्षेत्र की खुशहाली और लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।