रबूपुरा में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, विरोध के बाद आरोपी मौके से फरार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/09/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, किशोरी जन्म से ही बोल और सुन नहीं सकती है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह घर की छत पर किसी काम में लगी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कथित रूप से दीवार फांदकर उसकी छत पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे अपनी छत की ओर ले जाने की कोशिश की।
किशोरी ने युवक का विरोध किया और किसी तरह उसके चंगुल से निकलने में सफल रही। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद किशोरी ने इशारों के जरिए परिजनों को पूरी बात समझाई, जिसके बाद परिवार ने रबूपुरा पुलिस से मामले की शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पुलिस को नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।