भक्तजन्माष्टमी पर नोएडा इस्कॉन मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दर्शन को लंबी कतारें
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (04/09/2026): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्त तड़के ही मंदिर पहुंचने लगे थे। सुबह 4:30 बजे हुई मंगल आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भजन, कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दर्शन, प्रसाद वितरण और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर में दिनभर पूजा-पाठ, आरती, भजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अखंड हरिनाम संकीर्तन भी जारी रहेगा, जो देर रात तक चलेगा।
जन्माष्टमी के लिए भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पोशाक भी तैयार की गई है। इसे तैयार करने में भक्तों को करीब एक महीने का समय लगा। रेशमी कपड़े, मोती, जरी और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार की गई पोशाक को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है। मंदिर से जुड़े भक्तों के अनुसार, इस सेवा को श्रद्धा और समर्पण के साथ पूरा किया गया है।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को 500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। माखन-मिशरी और पारंपरिक पकवानों के साथ कुछ आधुनिक व्यंजन भी भोग में शामिल किए गए हैं। इसमें पिज्जा के अलावा 12 से ज्यादा तरह के केक भी तैयार किए जा रहे हैं। भोग के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।
मंदिर के आसपास प्रसाद, फूल-माला और पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी हुई हैं। दर्शन के लिए लंबी कतारों के बीच भक्त भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं, जबकि विदेशी भक्त भी जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हो रहे हैं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ मुख्य आयोजन होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।