ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में चोरी, कारपेंटर गिरफ्तार, ₹10 लाख की ज्वेलरी बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/09/2026): ग्रेटर नोएडा की कैपिटल एथिना सोसाइटी में फ्लैट से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में बिसरख पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को कैपिटल एथिना सोसाइटी में एक फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई थी। अज्ञात चोर फ्लैट में घुसकर सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, दो कान के टॉप्स, रोज गोल्ड की चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया गया था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर 2026 को आरोपी सोहेब पुत्र सफीक को बिसरख थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही और उसके कब्जे से चोरी की ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

कारपेंटर बनकर सोसाइटी में कर रहा था काम

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैपिटल एथिना सोसाइटी के टावर-6 में एक फ्लैट में कारपेंटर का काम कर रहा था। जिस फ्लैट में वह काम कर रहा था, उसके सामने ही दूसरा फ्लैट था।

आरोप है कि 1 सितंबर को जब सामने वाले फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, तब आरोपी किचन के रास्ते फ्लैट के अंदर घुस गया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से ज्वेलरी और अन्य सामान चोरी कर लिया और उसी रास्ते से बाहर निकल गया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रोज गोल्ड का सेट, जिसमें एक चेन, दो टॉप्स और डायमंड लगी एक अंगूठी शामिल है, बरामद किया है। इसके अलावा पीली धातु की एक अंगूठी और छह कंगन भी मिले हैं।

वहीं सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, एक छोटी चेन, तीन बिछुए और एक लॉक बरामद किया गया। पुलिस ने तीन मोरनुमा लॉकेट वाली एक चेन और मुकदमे से संबंधित 537 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब पुत्र सफीक, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, थाना मसूरी-दासना, गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।