गौतमबुद्ध नगर पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 4 इंस्पेक्टरों के तबादले
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (02/09/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित के दृष्टिगत चार निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत थाना सेक्टर-24, थाना बिसरख, थाना ईकोटेक-3 और पुलिस मीडिया सेल में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक उमेश चंद्र नैथानी को प्रभारी मीडिया सेल से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-3 से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख बनाया गया है।
निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 से स्थानांतरित कर प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-3 बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।