ग्रेटर नोएडा में MSME उद्यमियों का महाकुंभ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उद्यमियों को करेंगे प्रेरित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (01/09/2026): उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और MSME सेक्टर के लिए आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं Annual General Meeting (AGM) एवं MSME Awards-2026 का आयोजन 1 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह होंगे। वे उत्तर प्रदेश सहित देशभर से पहुंचे MSME उद्यमियों का उत्साहवर्धन करेंगे और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन The Weddings Dot, सेक्टर-R6, प्लॉट नंबर 1, लिंक रोड, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। IIA की यह वार्षिक बैठक MSME विकास, बिजनेस ग्रोथ, उद्यमिता, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और Viksit Bharat 2047 के निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
MSME विकास और बिजनेस ग्रोथ पर मंथन
कार्यक्रम के निर्धारित एजेंडे के अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक Annual General Meeting आयोजित की गई। इसके बाद 12 बजे से 1:15 बजे तक Open House और 1:15 से 2 बजे तक Networking Lunch रखा गया।
इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक Rahul Jain द्वारा Business Development Model पर Technical Session आयोजित किया गया। इसमें उद्यमियों के लिए बिजनेस विस्तार, बाजार के बदलते स्वरूप, कारोबारी विकास और प्रतिस्पर्धी माहौल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

MSME Awards में उत्कृष्ट उद्यमियों का सम्मान
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण MSME Awards-2026 होगा। पुरस्कार समारोह शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान MSME क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश के MSME उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग, अनुभव साझा करने, नए कारोबारी अवसर तलाशने और उद्योग जगत के साथ मजबूत संपर्क बनाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।
सरकार के सामने उठेंगे उद्यमियों के मुद्दे
IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने TEN NEWS NETWORK से बातचीत में कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा उद्यमी मंच है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान MSME और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई है।
सरबजीत सिंह के मुताबिक, उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को चिह्नित किया गया है। इन मुद्दों को उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा, ताकि उद्यमियों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि IIA का उद्देश्य केवल उद्यमियों को एक मंच पर एकत्रित करना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना भी है।
MSME Growth, Entrepreneurship, Innovation और Viksit Bharat के लक्ष्य को मजबूती देने वाला यह आयोजन ग्रेटर नोएडा को एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और कारोबारी मंच के रूप में भी रेखांकित कर रहा है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।