Greater Noida West News (31/08/2026): नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दी है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट नोट भी तैयार किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, PMO से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
प्रस्तावित मेट्रो लाइन नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक बनाई जाएगी। करीब 7.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 यानी किसान चौक के आसपास का स्टेशन शामिल है। परियोजना पर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस मेट्रो कनेक्टिविटी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा के आसपास रहने वाले करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प होने के कारण लोगों को सिटी बस और ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है। व्यस्त समय में गौड़ चौक और आसपास के मार्गों पर जाम की समस्या भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहती है।
खास बात यह है कि प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को भविष्य में गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस नेटवर्क से जोड़े जाने की योजना है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यात्रियों को एयरपोर्ट और एनसीआर के अन्य हिस्सों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। NMRC के एमडी कृष्णा करुणेश के अनुसार, परियोजना से जुड़ी जरूरी एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं और PMO की मंजूरी के बाद अगले चरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। परियोजना की लागत केंद्र और राज्य सरकार के साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की हिस्सेदारी के आधार पर वहन की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।