इस्कॉन ग्रेटर नोएडा में 3 से 5 सितंबर तक भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (31/08/2026): भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में इस्कॉन ग्रेटर नोएडा की ओर से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव 3, 4 और 5 सितंबर 2026 को इस्कॉन मंदिर, ए-49, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार एवं दर्शन, अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, आध्यात्मिक प्रवचन, श्रीकृष्ण अभिषेक, भजन-कीर्तन और महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मध्यरात्रि में होगा श्रीकृष्ण का दिव्य प्राकट्य उत्सव

जन्माष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य प्राकट्य उत्सव होगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद महाआरती और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में भगवद्गीता एवं वैदिक साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रसादम फूड कोर्ट और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।

भव्य सजावट और विशेष झांकी बनेगी आकर्षण

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा मंदिर के महाप्रबंधक श्रीमान अतुल कृष्ण प्रभु ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य तरीके से सजाया जाएगा। भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर की मनमोहक सजावट, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके दिव्य स्वरूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा की ओर से श्रद्धालुओं, परिवारों और शहरवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य उत्सव का आनंद लेने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।