गौर ग्रैंड्योर सोसाइटी के बाहर महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (31 August 2026): नोएडा के सेक्टर-119 स्थित गौर ग्रैंड्योर सोसाइटी के मेन गेट टी-पॉइंट/बस स्टैंड के पास एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने बाइक सवार व्यक्ति ने महिला को निशाना बनाने का प्रयास किया।

मामले को लेकर थाना सेक्टर-113 के SHO से बात की गई। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के बाहर कुछ लोगों द्वारा महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी का नंबर ट्रैक कर लिया गया है। अब पुलिस वाहन के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।