Greater Noida News (30/08/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को निशाना बनाकर करीब 17 लाख रुपये की रकम हड़प ली। एक मामले में पीड़ित के मोबाइल से छेड़छाड़ कर बैंक खाते से 5.25 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में फोन पर बातचीत के दौरान झांसे में लेकर 11.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
पहली घटना नगला जहानु गांव के अरशद के साथ हुई। शिकायत के मुताबिक साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते तक पहुंच बनाई। इसके बाद अलग-अलग लेनदेन के जरिए खाते से कुल 5 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते में लगातार हो रहे ट्रांजैक्शन का पता चलने पर अरशद को साइबर फ्रॉड की जानकारी हुई।
दूसरी घटना नगला छीतर गांव निवासी इकराम के साथ हुई। आरोप है कि साइबर ठगों ने फोन पर बातचीत के जरिए उन्हें काफी देर तक उलझाए रखा और इसी दौरान उनके बैंक खाते से 11 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। खाते से बड़ी रकम निकलने के बाद इकराम को ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
दोनों मामलों में जेवर कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के लेनदेन से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी जांच के जरिए साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।