3 सितंबर से दनकौर में सजेगा 103वां द्रोण मेला, ईरानी पहलवान दिखाएंगे दम
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में 3 सितंबर से 103वें द्रोण मेले का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाला यह मेला करीब 10 दिनों तक चलेगा। मेले में कुश्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रागिनी और मनोरंजन के कई इंतजाम किए गए हैं।
मेले का मुख्य आकर्षण तीन दिवसीय कुश्ती दंगल रहेगा। द्रोण तालाब में तैयार किए गए अखाड़े में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले पहलवान मुकाबला करेंगे। इस बार ईरान के पहलवान भी दंगल में हिस्सा लेंगे, जिससे कुश्ती प्रतियोगिता और रोमांचक होने की उम्मीद है।
मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए मीना बाजार, झूले और खान-पान की दुकानें लगाई जाएंगी। द्रोण नाट्य मंच पर बने पारसी थिएटर में ‘वीर हकीकत राय’ समेत कई नाटकों का मंचन होगा। स्कूली बच्चे भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा दो दिवसीय रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ पर नजर रखने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सांसद और विधायक को भी पत्र भेजा गया है।
श्री द्रोण गौशाला समिति और मेला प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति में अध्यक्ष राकेश गर्ग के साथ सोनू वर्मा, मोहित गर्ग, सुशील बाबा और मेला प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।