NOIDA में बिजली माफिया का खेल! डूब क्षेत्र में 13 हजार अवैध कनेक्शन का खुलासा, CM योगी ने चेयरमैन को लगाई फटकार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (29 August 2026): नोएडा के डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शनों का बड़ा मामला सामने आया है। करीब 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शनों के मामले को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया। मामले पर मुख्यमंत्री ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया।

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक डूब क्षेत्र में करीब 3,800 वैध बिजली कनेक्शन हैं, जबकि हजारों कनेक्शन अवैध तरीके से संचालित होने का आरोप है।

आरोप है कि एक प्राइवेट सिंडिकेट द्वारा अवैध मीटर लगाकर लोगों को बिजली की सप्लाई दी जा रही थी। एक कनेक्शन के लिए न्यूनतम करीब 1,000 रुपये वसूले जाने का अनुमान है। इस हिसाब से अवैध कनेक्शनों के जरिए हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि डूब क्षेत्र में वर्ष 2017 से नए बिजली कनेक्शन पर रोक है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कनेक्शन पहुंचने से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, डूब क्षेत्र में बनी बड़ी इमारतों और फार्म हाउसों तक बिजली पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

नोएडा के मुख्य अभियंता एसके जैन (S.K. Jain) के मुताबिक अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई अवैध कनेक्शन बंद किए जा रहे हैं और अवैध बिजली लाइनें काटी जा रही हैं। कथित सिंडिकेट से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने का भी दावा किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News

टिप्पणियाँ बंद हैं।