अशोक सिंघल शताब्दी वर्ष से लेकर संगठन विस्तार तक, विहिप-बजरंग दल की जिला बैठक में बनी रणनीति
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (24 August 2026): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण जिला बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने हिंदू एकता, संगठनात्मक भाव, समरसता और संगठन के विभिन्न आयामों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
संगठन विस्तार के तहत प्रखंड स्तर पर नए कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई और नई टोलियों के दायित्वों का गठन किया गया। विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र नारायण ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और धर्म की सेवा में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों का उदाहरण देते हुए सकारात्मक भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला मंत्री दिनेश महावर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि जिला सह मंत्री राजीव शर्मा ने मंच का संचालन किया। बैठक में विहिप एवं बजरंग दल के आगामी स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी के कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी अशोक सिंघल शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हनुमान जी के बल, अनुशासन और अभिमान रहित जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
बैठक में प्रांत सह नैतिक शिक्षा प्रमुख ललित भारद्वाज, प्रशिक्षण प्रमुख सुमित यादव, विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र नारायण, जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, जिला मंत्री दिनेश महावर, जिला सह मंत्री राजीव शर्मा, जिला संयोजक विनोद चौहान, जिला सह संयोजक प्रवीण राठौर, जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक रोहित शर्मा, जिला गो रक्षा प्रमुख दीपक, सह विमर्श प्रमुख राहुल दुबे, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितिन कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।