करोल बाग में रिफर्बिश्ड आईफोन की दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा | Delhi Police

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 August 2026): दिल्ली के करोल बाग में रिफर्बिश्ड आईफोन की दुकान में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी शेख परवेज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 24 रिफर्बिश्ड एप्पल आईफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दुकान से करीब 50 आईफोन के बॉक्स और 2 लाख रुपये कैश चोरी हुए थे।

19 अगस्त को करोल बाग के रेहगरपुरा इलाके में रिफर्बिश्ड मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायत के आधार पर करोल बाग थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लगातार ट्रेलिंग की और 20 अगस्त को करोल बाग के सबलानिया चौक के पास शेख परवेज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के कटिहार के बैरिया इलाके का रहने वाला है और गिरफ्तारी के समय उसके पास चोरी के मोबाइल फोन मौजूद थे।

पूछताछ में आरोपी ने मौजूदा वारदात के अलावा मई 2026 में प्रसाद नगर इलाके में हुई दो और करोल बाग इलाके में हुई एक चोरी में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी सराय रोहिल्ला और महरौली थाने में चोरी और सेंधमारी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में सराय रोहिल्ला और वर्ष 2021 में महरौली थाने में FIR दर्ज है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश और चोरी किए गए बाकी आईफोन व सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।