फूड विज्ञापनों पर FSSAI की पैनी नजर, 150 से ज्यादा नोटिस जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (24/08/2026): भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य उत्पादों से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य नियामक ने पिछले कुछ महीनों में भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में खाद्य कंपनियों को 150 से अधिक नोटिस जारी किए हैं।

FSSAI की कार्रवाई की जद में कई बड़ी कंपनियां भी आई हैं। इनमें PepsiCo, Coca-Cola India, Abbott India, Red Bull India, Nestle India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Diageo, Pernod Ricard, Ferrero India और Kenvue Inc. जैसी कंपनियां शामिल हैं। ऊर्जा पेय और मादक पेय पदार्थों से जुड़े मामलों में कुछ जगहों पर उत्पादों को जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।

खाद्य नियामक ने अब ऑनलाइन खरीद-बिक्री के माध्यमों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। FSSAI ने Amazon और Flipkart को 12 नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा Amazon के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। नियामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और उनके संबंध में दी जा रही जानकारी की भी जांच कर रहा है।

रेस्टोरेंट और फूड सर्विस सेक्टर पर भी कार्रवाई का असर देखने को मिला है। FSSAI ने KFC, McDonald’s, Domino’s, Pizza Hut और Costa Coffee समेत कई बड़े फूड आउटलेट्स को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। इससे पहले पिछले साल कई पांच सितारा होटलों को भी खाद्य सुरक्षा और नियमों से जुड़े कथित उल्लंघनों के मामले में नोटिस दिया गया था।

FSSAI के मुताबिक, नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपनी प्रक्रियाओं में सुधार शुरू कर दिया है। नियामक का कहना है कि अभियान का उद्देश्य खाद्य कारोबार में पारदर्शिता बढ़ाना, उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करना है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।