दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 24 घंटे में 138 नए मरीज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 August 2026): राजधानी दिल्ली में एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में संक्रमण के 138 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद वर्ष 2026 में एच1एन1 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,446 पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इन्फ्लूएंजा-ए के कुल 3,177 मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए अस्पतालों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखते हुए मरीजों के इलाज की विशेष व्यवस्था करने को कहा है। अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम पांच आइसोलेशन बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहीं बड़े अस्पतालों में 10 या उससे अधिक आइसोलेशन बेड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन बेडों का इस्तेमाल इन्फ्लूएंजा और अन्य संक्रामक बीमारियों से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा, ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के साथ मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अस्पतालों में शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी रोस्टर तैयार करने को कहा गया है। बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील मानते हुए उनके इलाज और देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों से कहा है कि ऐसे मरीजों की स्थिति का समय पर आकलन कर उन्हें जरूरत के अनुसार तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आपातकालीन विभागों में फ्लू कॉर्नर स्थापित करने या पहले से मौजूद व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। इन फ्लू कॉर्नर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा, ताकि संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच हो सके। चिकित्सकीय रूप से आवश्यक पाए जाने पर मरीजों के स्वैब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेस्पिरेटरी सैंपल कलेक्शन और टेस्टिंग के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम और अन्य जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और उनकी उपलब्धता की नियमित रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं। जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद कर मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आने देने को कहा गया है। सरकार को उम्मीद है कि इन तैयारियों से बढ़ते इन्फ्लूएंजा मामलों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। वहीं नागरिकों से अपील की गई है कि बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।