गोल्फ होम्स सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार हिरासत में
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में शनिवार को कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत गोल्फ होम्स सोसाइटी में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान 14वीं मंजिल से दो व्यक्ति नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में सरकार पुत्र अब्दुल खालिक सरकार, निवासी कलामती, थाना साहिबगंज, जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 19 वर्ष और जमाल शेख पुत्र अब्दुल हौसले, निवासी उपरोक्त, उम्र करीब 45 वर्ष घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बिसरख पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को हिरासत में लिया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।