ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों की बैठक, 10% भूखंड और 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/10/2026): भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण बैठक की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर नागर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों की लंबित मांगों और गांवों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी अजय शर्मा और ओएसडी गिरीश कुमार झा मौजूद रहे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि वर्ष 1997 से 2001 के बीच जिन गांवों की भूमि का अधिग्रहण हुआ था, उन किसानों को भी 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर दिया जाए। इसके साथ ही सभी शेष पात्र किसानों को 10 प्रतिशत भूखंड देने की मांग उठाई गई।

संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने ऐंच्छर, हल्दौना, गुर्जरपुर और कासना के किसानों के 26 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिकर से संबंधित मुद्दे को उठाया। इस पर एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलते ही शेष किसानों को प्रतिकर वितरित कर दिया जाएगा। वहीं, 10 प्रतिशत भूखंड को लेकर पहले हुए शासनस्तरीय समझौते पर जल्द ही यूपीएसआईडीसी और शासन स्तर पर चर्चा की जाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय भाटी ने गांवों में बारात घर, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और सड़कों के निर्माण सहित विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने होंडा चौक से 130 मीटर रोड तक जर्जर सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की।

बैठक में प्रताप नागर, हरवीर सिंह, सतपाल नागर, विजय भाटी, अनिल नागर, सोविंदर चेची, भरत भाटी, यायीन, साबू, जगपाल, श्याम सिंह, विकास हल्दौना और हरिचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।