साहिल के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस ने दर्ज की FIR

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 August 2026): दिल्ली में 20 जुलाई को कथित पैलेट गन इस्तेमाल के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ साहिल नाम का एक युवक भी मौजूद था, जिसने दावा किया कि वह पुलिस कार्रवाई में पैलेट गन से घायल हुआ है। साहिल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन उसके मुताबिक शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी के धरने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंचे और उनका समर्थन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेता भी थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई। डीसीपी सचिन शर्मा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से थाने के बाहर आकर बातचीत की और मामले को लेकर जानकारी ली।

इसके बाद पुलिस की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी की शिकायत ले ली गई है और शिकायत के संबंध में जांच अधिकारी को जानकारी दे दी गई है। पैलेट गन के कथित इस्तेमाल और साहिल के घायल होने के आरोपों को लेकर अब जांच की प्रक्रिया पर नजर है। कांग्रेस इस मामले में कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है, जबकि पुलिस की ओर से शिकायत प्राप्त किए जाने की बात कही गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118 और 125 के तहत FIR दर्ज की है। धारा 118 खतरनाक हथियार या साधन से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 125 किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों से जुड़ी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।